Top News

शनिवार को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने श्री गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज में शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी,एंव सत्यापन अधिकारियों की बैठक

बिधूना औरैया| शनिवार को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने श्री गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज में शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी,एंव सत्यापन अधिकारियों की बैठक में जहां आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बूथों को और अधिक मजबूत किए जाने पर बल दिया वहीं उन्होंने भाजपा सरकार की रीतियों नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया| उन्होंने कहा बूथ सत्यापन का कार्य 21 अगस्त से लेकर 5 सितंबर तक चलेगा|कहा कि किसी भी सरकार के गठन में बूथ कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है | कहा भाजपा सरकार सभी वर्गों की खुशहाली एंव प्रदेश के विकास के लिये कार्य करती है जबकि अन्य सरकारें जात ,धर्म ,भाई भतीजावाद के आधार पर कार्य करती हैं | उन्होंने कहा प्रदेश सरकार की सफलता से घबराकर विरोधी दल तरह तरह के षड्यंत्र करने में जुट गए हैं| उन्होंने विरोधियों के षणयंत्रों को बेनकाब करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को दिलाने को कहा |इस अवसर पर उन्होंने भाई भतीजावाद , जातिवाद एंव तुष्टिकरण की राजनीति पर विरोधी दलों को जमकर लपेटा साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने को कहा| इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य ने कहा भाजपा सरकार  की कानून व्यवस्था  की सभी जगह सराहना हो रही है |गुन्डे माफिया प्रदेश छोडकर भाग रहे है जबकि भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगा है |उन्होंने कहा भाजपा सरकार में महिलाओं का सम्मान सुरक्षित है और प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है |अपराधी जेलों में हैं या फिर भूमिगत हो गये हैं |कहा भाजपा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की अवधारणा पर कार्य कर रही है जबकि अन्य दल अपना अपने परिवार का विकास  करने में लगे हैं |इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा , जिला प्रभारी प्रमोद अग्रहरी, राजेंद्र सिंह चौहान पूर्व विधायक शिव प्रसाद यादव ,विधायक प्रतिनिधि देवेश शाक्य बेटी बचाओ बेटी पढाओ प्रकल्प की प्रदेश सह संयोजक मंजू सिंह सेंगर आदि ने भी बैठक को संबोधित किया| इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री अरूणा सक्सेना  ,जिलामंत्री रिषी पांडेय ,अजय पाल सिंह कुशवाह ,पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष आशीष वर्मा, विधानसभा संयोजक अमित मिश्रा, टी पी सिंह सेंगर ,पवन चोपड़ा ,सभासद अशोक चौहान आदि के अलावा भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे| संवाददाता बल्लू शर्मा बिधूना 

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने