■ *महिला आरक्षियों ने महिलाओं को दी सुरक्षा कानून की जानकारी*
घनश्याम सिंह
औरैया
पुलिस अधीक्षक अर्पणा गौतम के निर्देशन व बेला थाना प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह के नेतृत्व में क़स्बा
बेला में महिला आरक्षियों द्वारा महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध में स्कूटी रैली निकाली गई ।।
महिला आरक्षियों द्वारा महिलाओं को जागरूक करने व उन्हें सुरक्षा का अहसाहस कराने के लिए स्कूटी रैली निकाली गई व रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राखी खरीद रही महिलाओं को महिला सशक्तिकरण के बारे में विधिवत समझाया गया,तथा उन्हें जागरूक करने के लिए थाने में तैनात महिला आरक्षियों महिला सशक्तिकरण के बारे में विधिवत बताया गया, इस मौके पर उपस्थित महिला आरक्षी दीपिका,अमिता, पिंकी पारुल ,बंदना ,शोभा आदि द्वारा महिलाओं को 112 नंबर 1090, 1076, 108 ,181,1098 ,102 आदि के बारे में भी विधिवत समझाया गया और किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत होने पर इन नंबरों पर सूचना देंने का सुझाव दिया गया ।।
फ़ोटो-
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know