Top News

सहार ब्लॉक की शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

सहार ब्लॉक की शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन ।

औरैया:आज दिनांक 13/8/ 2021 दिन शुक्रवार उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा तथा जनपद के यशस्वी जिला अध्यक्ष श्री अखिलेश चन्द्र यादव सहित जनपद की समस्त कार्यकारिणी की सहमति से ब्लॉक सहार की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया ।जिसमें ब्लॉक  सहार से  पंकज कठेरिया सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय बहलोलपुर को ब्लॉक अध्यक्ष तथा पंकज तिवारी सहार ब्लॉक की शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन । प्राथमिक विद्यालय भटौली ब्लॉक मंत्री तथा सतीश कुमार गौतम सहायक अध्यापक शिवगंज ब्लॉक सह संयोजक मनोनीत किया गया ।ब्लॉक अध्यक्ष पंकज कठेरिया ने शिक्षक हित के लिए सदैव तत्पर रहने का वादा किया और ब्लॉक मंत्री पंकज तिवारी ने शिक्षकों की किसी भी समस्या को  उसी दिन निदान करने का वादा किया ।तथा सह संयोजक सतीश गौतम सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय शिवगंज ने अपने संबोधन में कहा मेरी स्तर से शिक्षकों की हर समस्या का समाधान निकाला जाएगा ।ब्लॉक के वरिष्ठ शिक्षक श्री नीरज चक ने कहा कि हमने उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले सदेव कार्य किया और हमेशा आगे भी करते रहेंगे कोई भी व्यक्ति संगठन को अपनी जागीर ना समझे संगठन सभी का है और प्रत्येक शिक्षक का है । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अखिलेश चंद्र यादव जिला अध्यक्ष ने अपने अध्यक्षीय संबोधन मैं कहा की शिक्षकों के वेतन वृद्धि की लड़ाई केंद्र के समान वेतन ,वेतन विसंगति ,चयन वेतनमान, स्थानांतरण और पुरानी पेंशन इत्यादि अनेक बिंदुओं पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की कार्यशैली पर प्रकाश डाला कार्यक्रम में ब्लॉक बिधूना से ब्लॉक मंत्री पहचान सिंह यादव, औरैया ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद दुबे, औरैया ब्लॉक कोषाध्यक्ष संजीव सविता ,और वरिष्ठ शिक्षक नेता राजू उपाध्याय तथा सहार ब्लाक के वरिष्ठ ए आर पी अरुण यादव ,ए आर पी सुबोध बौद्ध ,ए आर पी विश्वनाथ सिंह उर्फ वी.एन.सर तथा डॉक्टर हरनाम सिंह ,सिरोही लाल, अखिलेश कुमार ,दिलीप राजपूत, रामनिवास ,नारायण दत्त ,विमल कुमार ,हरिओम रघुवंशी ,शैलेंद्र यादव ,अभिलाषा ,रश्मि चौबे, संध्या शर्मा ,अरुण त्रिपाठी, गुरुदत्त ,रजनीश यादव ,रॉबिंस यादव, संदीप शर्मा ,अरविंद कुशवाह, रजनीश यादव ,सुनील दत्त राजपूत एस आरजी, रामकुमार ,बलवीर कठेरिया आदि सैकड़ों की भारी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने