Top News

*अराजक तत्वों ने राजनीतिक साजिश के तहत बदनाम करने के लिए फोटो वायरल की कहानी गढ़ी--अम्बुज सिंह"मोनू"*


■ *फेसबुक से उठाई फ़ोटो में छेड़छाड़ कर लाइसेंसी रिवॉल्वर को तमंचा बताया*
औरैया
 फेसबुक से फ़ोटो उठा लाइसेंसी रिवॉल्वर को तमंचा बताकर अराजक तत्वों ने राजनीतिक साजिश के तहत बदनाम करने के लिए फोटो वायरल की कहानी गढ़ी  है--अम्बुज सिंह"मोनू"*
      बिधूना से जिला पंचायत सदस्य गोमती देवी के युवा समाजसेवी बेटे अंबुज सिंह "मोनू" ने बताया कि उनके कुछ विरोधियों ने साज़िशन बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डाली जिसमें उन्होंने बताया कि
"भारतीय जनता पार्टी समर्थित जिला पंचायत सदस्य गोमती देवी का पुत्र क्षेत्र में दबदबा बनाने के लिए खुले आम तमंचा लेकर घूमता है जिला पंचायत सदस्य व पार्टी के दबाव में पुलिस नहीं करती कार्यवाही",यह सरासर झूठ व घिनौना षड्यंत्र है,अंबुज सिंह"मोनू ने बताया कि अराजक तत्वों ने फेसबुक से वर्ष 2018 की फ़ोटो उठाकर राजनीतिक साज़िश के तहत बदनाम किया है,अम्बुज ने बताया कि जब उनके घर में लाइसेंसी असलहा हैं तो तमंचा लेकर क्यों और कौन घूमेगा,उन्होंने बताया कि उनके घर में दो पुलिस के सीओ स्तर के अधिकारी रहे हैं, हम लोग कानून का सम्मान करते हैं,कहा कि जनपद की पुलिस अधीक्षक श्रीमान अपर्णा गौतम व पुलिस उपाधीक्षक बिधूना श्रीमान मुकेश प्रताप सिंह के निर्देशन में बेला थाना पुलिस सराहनीय कार्य कर रही है,लोग पुलिस को भी वेबजह बदनाम कर रहे हैं,उन्होंने कहा कि बेवजह तिल का ताड़ बनाने बालों के विरुद्ध मानहानि का मुकदमा कायम कराएंगे।।
फ़ोटो- जानकारी देते अंबुज सिंह "मोनू"

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने