Top News

*सुदिति ग्लोबल एकेडमी के प्रतिभावान छात्र अभय का सैनिक स्कूल के लिए चयन*


■ *विद्यालय के प्रबंधक डा० आनंद एवं निदेशिका-प्रधानाचार्या नीलम आनंद ने छात्र की उपलब्धि पर हर्ष जताया*  
घनश्याम सिंह
औरैया
सुदिति ग्लोबल एकेडमी औरैया के प्रतिभावान छात्र अभय मिश्रा पुत्र अजय मिश्रा ने कक्षा 8 तक अध्ध्यन करने के पश्चात एआईएसएसईई 2021 की परीक्षा उत्तीर्ण की । प्रवेश परीक्षा मे द्वितीय टॉपर रहते हुए अभय का चयन कक्षा 9 में सैनिक स्कूल अंबिकापुर छत्तीसगढ के लिए हुआ है ।
इससे पहले, एआईएसएसईई 2021 का परिणाम 13 मार्च, 2021 को प्रकाशित हुआ था।  प्रवेश परीक्षा 07 फरवरी, 2021 को आयोजित की गई थी । सैनिक स्कूल प्रवेश के लिए हर साल अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है । एआईएसएसईई 
 एक राष्ट्रीय स्तर की स्कूल प्रवेश परीक्षा है। इस परीक्षा के आधार पर, पूरे भारत में सैनिक स्कूल कक्षा 6 और 9 में प्रवेश प्रदान करते हैं।
विद्यालय के प्रबंधक डा० आनंद एवं निदेशिका-प्रधानाचार्या नीलम आनंद ने छात्र अभय की इस उपलब्धि के लिए शुभकामनायें दीं । इस मौके पर डा० आनंद के कहा कि अभय ने सिर्फ़ अपने माता- पिता का ही नही स्कूल और औरैया जिले का नाम भी रोशन किया है । हम उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है साथ ही अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रोत्साहित करते है की वो भी अपनी उपलब्धियों से अपने माता-पिता व गुरुजनों का नाम रोशन करें ।
फ़ोटो

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने