Top News

भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने वैक्सिनेशन को लेकर लोगों को किया जागरूप

भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने वैक्सिनेशन को लेकर लोगों को किया जागरूप
उत्तरप्रदेश न्यूज़21 संवाददाता औरैया:भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के द्वारा पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे वैक्सीनेशन अभियान के तहत आज दिबियापुर सरकारी अस्पताल (CHC) मे कार्यक्रम संयोजक महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा दिबियापुर अमित तिवारी (रवि) एवं फफूंद चौराहा दिबियापुर मे कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष अंकुर तिवारी के द्वारा कैंप लगाकर ऑफलाइन वैक्सीनेशन रजिस्ट्रेशन एवं वैक्सीनेशन के बारे मे फैली भ्रांतियां को दूर करने के लिए जागरूकता अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा० शिवबीर सिंह भदौरिया प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो उ० प्र० एवं शिवसिंह भारती राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो के द्वारा दोनों कैंपों का शुभारंभ संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भाजयुमो विवेक पाठक के द्वारा की गई। इस दौरान सीएचसी दिबियापुर कैंप मे 174 लोगों के आफलाइन रजिस्ट्रेशन हुए और 29 लोगों को तुरंत ही वैक्सीनेशन करवाया गया। और फफूंद चौराहा कैंप में 69 लोगों के रजिस्ट्रेशन किये गए। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी द्वारा पूरे देश में "सबको वैक्सीन-मुफ्त वैक्सीन" दुनिया का सबसे बड़ा मुफ्त वैक्सीन अभियान एक समान रूप से चलाया जा रहा है वो भी बिना भेदभाव के और इसके साथ साथ जागरूकता अभियान भी कार्यक्रम के दौरान लोगों मे वैक्सीनेशन को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर कर उससे होने वाले फायदे के बारे मे विस्तार से बताया गया और सभी लोगों से अपील की गई कि इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले और अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित कर रजिस्ट्रेशन कराए। इस मौके पर ऋषि पोरवाल, आशीष चतुर्वेदी, कन्हैया पांडेय, राजा भदौरिया, अवनीत तिवारी, विनय शुक्ला, मोनू सेंगर, रजत दीक्षित, नितिन पंडित, आकाश अवस्थी, चंदन भदौरिया, शीलू अवस्थी, गोपाल पांडेय, मोनू तिवारी, श्याम जी, मुकेश कुमार अभिनन्दन राठौर, सौरभ राजपूत आदि भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने