औरैया 16 जुलाई 2021 - जनपद के समस्त पूर्वदशम शिक्षण संस्थाओं एवं कक्षा 9-10 के छात्र/ छात्राओं को सूचित किया जाता है कि निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण, उत्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा समय-सारिणी निर्गत की गयी है जिसके क्रम में पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत वर्ष 2021-22 में पूर्वदशम शिक्षण संस्थाओं के मास्टर डाटा बेस तैयार करने हेतु दिनांक 20 जुलाई से 12 अगस्त तक निर्धारित है एवं वेब पोर्टल के माध्यम से छात्र-छात्राओं द्वारा आवेदन करने की तिथि 20 जुलाई से 12 अक्टूबर तक अनवरत जारी रहेगी। समस्त शिक्षण संस्थाएं अपने शिक्षण संस्था में संचालित पाठ्यक्रमों का मास्टर डाटा बेस तैयार कर समस्त पात्र छात्र/ छात्राओं से ससमय ऑनलाइन आवेदन कराना एवं अपनी शिक्षण संस्था से संबंधित प्रक्रिया ससमय पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
जनपद के समस्त पूर्वदशम शिक्षण संस्थाओं एवं कक्षा 9-10 के छात्र/ छात्राओं को सूचित किया जाता है
बल्लू शर्मा
0
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know