Top News

औरैया में इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में लगी आग, अंदर सो रहा दुकानदार झुलसा, लाखों की हुई हानि

औरैया में इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में लगी आग, अंदर सो रहा दुकानदार झुलसा, लाखों की हुई हानि
औरैया में लगी आग से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।

ग्राम पूठा निवासी बृजपाल पुत्र लक्ष्मी नारायण की दुकान हाईवे रोड पेट्रोल पंप के सामने इलेक्ट्रानिक की दुकान है। रोज की भांति वह दुकान बंद कर दुकान में ही सो रहा था। अचानक दुकान में आग लग गई।

उत्तरप्रदेश न्यूज़21औरैया, । अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव पूठा में मंगलवार देर रात एक इलेक्ट्रानिक की दुकान पर आग लग गई। इसमें दुकान में सो रहा दुकानदार झुलस गया। अग्निकांड के बाद वह शटर उठा दुकान से बाहर भागा। आग पर काबू पाने के दौरान उसका हाथ बुरी तरह झुलस गया। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग उसे आनन-फानन उपचार के लिए इटावा लेकर भागे। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उसे आगरा के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।  

ग्राम पूठा निवासी बृजपाल पुत्र लक्ष्मी नारायण की दुकान हाईवे रोड पेट्रोल पंप के सामने इलेक्ट्रानिक की दुकान है। रोज की भांति वह दुकान बंद कर दुकान में ही सो रहा था। अचानक दुकान में आग लग गई। जैसा कि जांच के लिए पहुंची पुलिस ने आग का कारण शार्ट सर्किट बताया। पुलिस का कहना है कि आग पर काबू पाने के प्रयास में बृजपाल झुलस गया। उसने आस पड़ोस के लोगों की मदद ली। इसके बाद स्वजन को घटना के बारे में बताया। अग्निकांड में नकदी सहित उपकरण जल गए। घटना की तहरीर पर पीड़ित के स्वजन ने दी है। आग के कारण फिलहाल अभी स्पष्ट नहीं है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। आग से दुकान का काउंटर, रखे बिजली के उपकरण जल गए हैं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका था

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने