Top News

*शिक्षक एवं शिक्षिका को समाज सेवियों ने सम्मानित किया*


■ *समाज व समुदाय के विकास के लिए  बेटियों का पढ़ना व आगे बढ़ना अत्यंत आवश्यक--प्रमिला सिंह:समाजसेविका*
■ *शिक्षिका आंचल यादव तथा वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी घनश्याम सिंह ने सम्मानित शिक्षक- शिक्षिका को स्मृति चिन्ह प्रदान किये*
 औरैया (यूपी न्यूज 21 वरिष्ठ संवाददाता)
जनपद के बेला कस्बा के निकटवर्ती ग्राम मनुआं पुरवा में आयोजित एक सादा समारोह में  समाजसेवियों ने शिक्षक एवं शिक्षिका को सम्मानित कर उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया।।
 ग्राम मनुआं पुरवा स्थित समाज सेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम सिंह व समाजसेविका प्रमिला सिंह के आवास पर आयोजित एक सादा समारोह में शिक्षक उदय सिंह राजपूत व शिक्षिका उपासना राजपूत को सम्मानित किया गया,

इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम सिंह ने शिक्षक उदय सिंह का व समाजसेविका प्रमिला सिंह ने शिक्षिका उपासना राजपूत व प्रतिभावान छात्रा आराधना का माल्यार्पण कर स्वागत किया,इस मौके पर समाजसेविका प्रमिला सिंह ने कहा कि समाज व समुदाय के विकास के लिए  बेटियों का पढ़ना व आगे बढ़ना अत्यंत आवश्यक है, उन्होंने अभिवाबकों का आवाहन किया कि वे बेटे और बेटियों में कदापि फर्क न करें,और दोनों को पढ़ने और बढ़ने के समान अवसर दें, उन्होंने कहा स्त्री और पुरुष एक ही गाड़ी के दो पहिए या एक ही पंछी के दो पंख समझे जाने चाहिए, यदि गाड़ी का एक पहिया  कमजोर होगा तो गाड़ी आगे नहीं बढ़ पाएगी,इसी तरह एक पंछी का एक पंख कमजोर होगा तो पंछी उड़ान नहीं भर पाएगा,इस मौके पर शिक्षिका आँचल यादव,समाजसेवी व वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम सिंह ने सम्मानित शिक्षिका उपासना राजपूत व शिक्षक उदय सिंह को स्मृति चिन्ह प्रदान किये,कार्यक्रम में छात्र शुभम बाबू व आशीष कमल ने सराहनीय योगदान दिया ।।
फ़ोटो 02

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने