Top News

पति-पत्नी की आपसी झगड़े में पत्नी ने खाया जहर ,अस्पताल में भर्ती

*पति-पत्नी की आपसी झगड़े में पत्नी ने खाया जहर ,अस्पताल में भर्ती*
 
 *मुरादगंज,औरैया।* अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के  बाबरपुर-फफूंद मार्ग पर एक महिला ने गृह क्लेश के चलते विषाक्त पदार्थ खा लिया, गम्भीर हालत में उसे रिस्तेदारों द्वारा सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया।जिला इटावा के  गांव विलाठी लखना निवासी पूरन सिंह अपनी पत्नी से अक्सर लड़ाई झगड़ा कर उसे पीटता रहता था। जिससे तंग आकर उसकी पत्नी फूलन देवी  एक माह से अपनी बड़ी बहन के यहां फफूंद रह रही थी। मंगलवार को नाना के यहां रह रही। उसकी बेटी सपना से मिलने वह बाइक द्वारा बहन के लड़के आशीष के साथ अटसू आयी हुई थी। बेटी से मिलने के बाद उसने रास्ते मे विषाक्त पदार्थ खा लिया। गम्भीरवस्था में उसे सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने