Top News

भाकियू लोक शक्ति ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन बिधूना तहसील में धरना देने की दी चेतावनी

*भाकियू लोक शक्ति ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन*

 *बिधूना तहसील में धरना देने की दी चेतावनी*

*बिधूना,औरैया।* भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के जिला अध्यक्ष विपिन राजपूत के आह्वान पर जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा अनुरूद्ध प्रताप,जिला सचिव विमलेश कुमार ने तहसील बिधूना  में पहुँच कर एसडीएम राशिद अली को ज्ञापन सौंपा।
 उन्होंने आरोप लगाया कि बिधूना तहसील के राजस्व कर्मी बिना रिश्वत लिए किसानों का  कोई कार्य नहीं करते है। अगर तहसील प्रशासन ने रबैये में सुधार नहीं किया तो तहसील बिधूना में धरना प्रदर्शन किया जायेगा। जिसके जिम्मेदार तहसील प्रशासन स्वयं होगा। उन्होंने कहा कि इस समय काम सबसे अधिक परेशान हैं नकली खाद, बीज व कीटनाशक की बिक्री खराब हो रही है, लेकिन जानते हुए भी इस पर अंकुश नहीं लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को तकनीकी कृषि से संबंधित जानकारी गांव- गांव दिलाई जाए । इस अवसर पर शंकरलाल व राजाराम गौतम आदि प्रमुख किसान नेताओं के साथ भारी संख्या में किसान मौजूद थे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने