Top News

औरैया में ट्रक पलटने से चालक की हुई दर्दनाक मौत परिजनों में मचा कोहराम,जानिए कारण

औरैया में ट्रक पलटने से चालक की हुई दर्दनाक मौत परिजनों में मचा कोहराम,जानिए कारण


ट्रक पलटने से चालक की हुई दर्दनाक मौत परिजनों में मचा कोहराम

उरई लेकर जा रहा था चालक ट्रक

उत्तरप्रदेश न्यूज़21 संवाददाता अछल्दा। थाना क्षेत्र के गुनौली निवासी ट्रक चालक का ट्रक सोमवार को उरई ले जाते समय पलट गया जिससे उसमें दबकर ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई जिससे उसके परिजनों में कोहराम मच गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक अछल्दा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गुनौली निवासी लगभग 34 वर्षीय मनोज कुमार शर्मा पुत्र राम शंकर शर्मा ट्रक चालक था वह उरई ट्रक लेकर गया था तभी सोमवार को सुबह ट्रक पलटने से ट्रक में दबकर चालक मनोज कुमार की ठौर दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक ट्रक चालक की परिजनों में कोहराम मच गया है। ट्रक चालक के शव का पोस्टमार्टम के बाद उसका शव उसके गांव अंतिम संस्कार के लिए लाया जा रहा है। ज्ञातव्य हो कि मृतक ट्रक चालक के 5 बच्चे हैं जिनमें तीन बेटी हुआ दो बेटे हैं। चालक की मौत पर उसकी पत्नी बच्चों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। मृतक ट्रक चालक ट्रक चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने