
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर पराजय मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव से रिपोर्ट मांगी थी। जिलाध्यक्ष ने कई नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया और फिर सोमवार को रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को भेज दी
गंगापार-यमुनापार के कई वरिष्ठ नेता के नाम शामिल
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर पराजय मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव से रिपोर्ट मांगी थी। जिलाध्यक्ष ने कई नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया और फिर सोमवार को रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को भेज दी। इसमें गंगापार-यमुनापार के कई वरिष्ठ नेता के नाम शामिल हैं। अगर शीर्ष नेतृत्व ने इसे गंभीरता से लिया तो कई पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है। इसके अलावा चार नेताओं के खिलाफ जिलाध्यक्ष ने शीर्ष नेतृत्व से अनुमति लेकर कार्रवाई की। जिला पंचायत चुनाव का बिगुल बजने से पहले सपा छोड़कर भाजपा में गए निवर्तमान ब्लाक प्रमुख कौड़िहार के पति कुंदन यादव को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। साथ ही अभी कुछ समय पहले ही ब्लाक प्रमुख के दिए गए टिकट के दो उम्मीदवार शैलेश कुमार यादव और परमानंद कोल को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है। आरोप है कि ये सभी पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know