Top News

*जल निकास न होने से याकूबपुर व बेला कस्बा बने तालाब*


■ *हर गली मोहल्ले में भीषण जलभराव हुआ, आवाजाही में कस्बा वासियों को उठानी पड़ रहीं दिक्कतें*
 ■ *ग्राम प्रधान द्वारा कराई गई सफाई बेअसर साबित हुई*
घनश्याम सिंह
औरैया
  जिले के कस्बा याकूबपुर में रविवार को हुई बारिश से हर गली मोहल्ले में भीषण जलभराव उत्पन्न हो गया जिससे कस्बा वासियों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।।
 रविवार को हुई बारिश से याकूबपुर कस्बे में मंडी रोड, सहायल रोड, पुलिस चौकी के पीछे भीषण जलभराव हो गया, जल निकास नालियों का पानी सड़कों पर इकट्ठा हो गया जिससे कस्बा वासियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी, कस्बे के मंडी रोड पर जल निकास नाली चोक होने से मोहल्ले का सारा पानी सड़क पर भर गया,मंडी रोड व रसूलाबाद मार्ग पर सड़क पर भीषण जलभराव हो गया, कई घरों में पानी घुस गया,इसी तरह सहायल रोड पर सड़क के नीचा होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर भर गया, पूरा सहायल रोड पानी में डूब गया जिससे आने जाने में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा,  मोहल्ले वासियों ने बताया कि सड़क नीचे होने के कारण व जल निकास नालियों के ज्यादा गहरा होने के कारण जल निकाल से नहीं हो पाता है बारिश का पानी सड़क पर ही भर जाता है,सहायल रोड वासियों ने बताया कि दर्जनों बार सड़क निर्माण के लिए मांग की गई है पर कानों में उंगली डाले बैठे जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की है जिससे सहायल रोड के निवासी नरक भोगने पर मजबूर हैं,सहायल रोड वासियों ने बताया कि सड़क निर्माण का कार्य काफी दिनों से लंबित है पता तो यह भी चला है कि सड़क निर्माण का  काम कागजों में पूरा हो गया है पर हकीकत में सड़क पर कोई कार्य नहीं हुआ है,याकूबपुर कस्बे के ही अंतर्गत सहकारी समिति के निकट भीषण जलभराव हो गया,मोहल्ले के शिक्षक रामप्रकाश सत्यार्थी व अन्य कई लोगों के घर में वारिश का पानी घुस गया,तेज बारिश से शिक्षक रामप्रकाश सत्यार्थी के घर के सामने खड़े यूकेलिप्टस के उनके घर पर गिर गए,जिससे उनके घर का निकास बन्द हो गया,इसी तरह कस्बा बेला में कानपुर रोड से दक्षिण दिबियापुर रोड गली में जल निकास न होने से भीषण जलभराव उत्पन्न हो गया, पूरा मोहल्ला टापू बना हुआ है मोहल्ले वासियों को बाजार आने जाने के लिए घुटनों से ऊपर पानी में घुस कर आना जाना पड़ता है, मोहल्ले वासी कपड़े उतार कर गली में बने तालाब से घुसकर आने जाने पर मजबूर हैं, मोहल्ले वासियों ने बताया कि यहां पर गलत तरीके से ग्राम पंचायत द्वारा नाली का निर्माण करा दिया गया जिससे जल निकासी की जगह पर जलभराव हो रहा है,अगर जलनिकास नाली मोहल्ले से पूरब को बनाकर पंप के पास नाला में डाल दी जाती तो जलनिकास होता।।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم