Top News

*औरैया में ब्लाक प्रमुख चुनाव में सत्ताधारी भाजपा ने विपक्षी दलों के प्रत्याशियों को चारों खाने चित कर चार सीटों पर जीत का परचम लहराया*



■ *जिला पंचायत चुनाव की तरह अपने प्रत्याशियों को जिताने में पूरी तरह असफल रहा जनपद का सपा नेतृत्व*
औरैया
घनश्याम सिंह
जनपद में कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुए ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सत्ताधारी भाजपा ने  विपक्षी दलों के उम्मीदवारों को चारों खाने चित करते हुए 4 सीटों पर फतह हासिल कर ली,इसके अलावा एक सीट पर निर्दलीय ने कब्जा जमाया।।

 जनपद के सात में से पांच ब्लाकों में हुए प्रमुख पद के चुनाव में चार भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत का परचम फहराया। जनपद  के  बिधूना, अजीतमल, सहार, अछल्दा व एरवाकटरा में कड़ी सुरक्षा  व्यवस्था में सम्पन्न हुए मतदान  में चार ब्लाकों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने बाजी मारी,अजीतमल में  भाजपा समर्थित प्रत्याशी अवनीश पाण्डेय रजनीश को 33, सपा के देवेन्द्र यादव को 26 मत मिले,जिसपर भाजपा समर्थित प्रत्याशी अवनीश पांडेय को सात मतों से विजयी घोषित किया गया।

सबसे रोचक मतदान जिले के बिधूना ब्लाक में हुआ जहां भाजपा प्रत्याशी गीता सेंगर व समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रचना सिंह सेंगर के मध्य कांटे का रोचक मुकाबला हुआ, यहां अंतिम समय तक बराबर बराबर 41 मतों की खबरें आई इसके बाद स्थिति साफ होने पर भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी गीता सेंगर को 42 मत मिलने व समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को 41 मत मिलने की अधिकृत घोषणा की गई, इस तरह भाजपा प्रत्याशी गीता सेंगर दुर्लभ एक मत से विजई घोषित की गईं,यहां सभी 83 सदस्यों ने मतदान किया,इसी तरह अछल्दा में भी भाजपा समर्थित प्रत्याशी शरद सिंह राणा ने बाजी मारी,उनको 55 जबकि सपा प्रत्याशी प्रशांत यादव को 24 मत मिले  इस तरह शरद राणा को 31 मतों से विजयी घोषित किया गया,उधर  एरवाकटरा में निर्दलीय प्रत्याशी प्रियंका यादव ने 37 मत पाकर सपा समर्थित प्रत्याशी मीरा यादव को नौ मतों से पराजित किया,सहार ब्लाक में 86 में 84 सदस्यों ने मतदान किया यहां भाजपा समर्थित प्रत्याशी आकाश सिंह ऋषि को 79 जबकि सपा समर्थित प्रत्याशी रामादेवी को मात्र चार मत मिले,इस तरह  यहां पर आकाश सिंह को 75 मतों से विजयी हुए,

      जनपद में ब्लॉक प्रमुख चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुबह से ही कमर कस ली थी,पुलिस अधीक्षक अपर्णा सिंह गौतम व जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा के निर्देशन में जनपद के सीमावर्ती कस्बा में सुबह से ही कड़ी नाकेबंदी कर दी गई थी जिन इलाकों में चुनाव हो रहा था वहां पर किसी प्रकार से सार्वजनिक वाहनों को आने जाने नहीं दिया गया, सुबह से ही संदिग्ध वाहनों की घेराबंदी की जाने लगी थी, आने जाने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा जिले में संपन्न हुए ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के समर्थित उम्मीदवारों की ताजपोशी से गदगद भाजपाइयों के चेहरे खिल गए वहीं पर मिली करारी हार से समाजवादी पार्टी के नेताओं के चेहरे लटक गए जिला पंचायत चुनाव के बाद क्षेत्र पंचायत ब्लॉक प्रमुख चुनाव में समाजवादी पार्टी को मिली करारी हार से प्रदेश का समाजवादी पार्टी नेतृत्व अब क्या रणनीति तय करेगा इस पर समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच खुसर-पुसर चालू हो गई है, समाजवादी पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने दबी जुबान से बताया कि जिले में ठीक से उम्मीदवारों का चयन नहीं किया गया इसलिए जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा।।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم