*जिला पंचायत व ब्लाक प्रमुख चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के स्थान पर प्रशासन ने चुनाव लड़ा--राजवीर सिंह सपा जिलाध्यक्ष*
घनश्याम सिंह
औरैया
जिला जिला पंचायत व ब्लाक प्रमुख चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को मिली पराजय पर सपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रशासन पर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों की तरफ से चुनाव लड़ने का आरोप लगाया।।
सपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव ने एक वार्ता में कहा कि जब प्रत्याशियों की जगह प्रशासन चुनाव लड़ेगा तो समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को कैसे सफलता मिल सकती है उन्होंने कहा कि जब जिम्मेदार अधिकारी कहते हैं कि उनके ऊपर सत्ता पक्ष का प्रेशर है, उन्होंने कहा कि अब लोकतंत्र नहीं बचा है, उन्होंने कहा कि गांव गली के लोगों ने जो जनादेश दिया है उसका गला घोट दिया गया है, उन्होंने कहा कि अब समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को सड़कों पर उतरना पड़ेगा, उन्होंने आरोप लगाया कि बेईमानी की सरकार है, उन्होंने कहा कि यह लोग संविधान को ना मानने वाले हैं उन्होंने चुनौती दी कि अगर हैसियत है तो वे गांव में जाकर दिखाएं, उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सपा इसका माकूल जवाब देगी, कहा कि वर्तमान समय में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं रही है उन्होंने कहा कि राज्यपाल महोदय ध्यान दें एक महिला का जब चीर हरण किया गया तो इससे बड़ा दुखद क्या हो सकता है उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ से उम्मीदवारों के चयन में पूरी पारदर्शिता बरती गई और जातीय समीकरणों का ध्यान रखा गया उन्होंने बताया कि बिधूना में रचना सिंह सेंगर, एरवाकटरा में शिव नारायण यादव,सहार,अछलदाआदि में हर वर्ग को टिकट दिया, उन्होंने प्रत्याशियों के चयन में सभी जाति के लोगों को वरीयता दी उन्होंने बताया कि भाजपा ने बिधूना, सहार,अछल्दा में तीनों जगह क्षत्रियों को लड़ाया पर उन्होंने ऐसा नहीं किया।।
फ़ोटो : वार्ता करते सपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know