Top News

औरैया में ट्रेजरी अफसर बनकर सेवानिवृत्त दारोगा से 21 लाख रुपये की ठगी, दर्ज हुआ मुकदमा,जानिए कारण

औरैया में ट्रेजरी अफसर बनकर सेवानिवृत्त दारोगा से 21 लाख रुपये की ठगी, दर्ज हुआ मुकदमा,जानिए कारण


औरैया में हुई ठगी के मामले से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।

कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में सेवानिवृत्त दारोगा मुन्नू लाल ने बताया कि 27 जून उनके मोबाइल फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने काल की। उसने खुद को ट्रेजरी अफसर बताकर कहा कि मैं औरैया ट्रेजरी कार्यालय से बोल रहा हूं। उसने भर्ती की तिथि और जन्मतिथि पूछी थी।

कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में सेवानिवृत्त दारोगा मुन्नू लाल ने बताया कि 27 जून उनके मोबाइल फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने काल की। उसने खुद को ट्रेजरी अफसर बताकर कहा कि मैं औरैया ट्रेजरी कार्यालय से बोल रहा हूं। उसने भर्ती की तिथि और जन्मतिथि पूछी। कहा कि अभी तक आपने जीवन-मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं दिया है। यदि नहीं दिया तो इस माह की पेंशन नहीं बनेगी। कोरोना के कारण यह मांगा जा रहा है। उसकी बातों में आकर फोन पर मांगी गई जानकारी उसने उपलब्ध करा दी। इसके बाद मोबाइल फोन पर आए ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) भी बता दिया। दो जुलाई को एसबीआइ में पासबुक अपडेट कराने गए तो उनके खाते से 21.49 लाख रुपये निकाले जाने की जानकारी हुई। यह देख वह सन्न रह गए। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव ने बताया कि जांच कर जल्द आरोपित को पकड़ा जाएगा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने