*ग्राम पंचायत की जमीन पर दबंग कर रहे अवैध कब्जा*
बिधूना (औरैया)- बिधूना थाना क्षेत्र के डोडापुर मे पंचायत की जमीन पर गांव के कुछ दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा जिसकी सूचना गांव के निवासी आनंद कुमार त्रिपाठी के द्वारा लेखपाल व कानूनगो के साथ तहसीलदार गौतम सिंह व बिधूना एसडीएम राशिद अली को अवगत कराया। तथा उसके पश्चात 100 नंबर डायल कर बदनपुर चौकी इंचार्ज को उक्त घटनाक्रम की जानकारी दी गई। रात्रि में चल रहे निर्माण कार्य को 100 पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर चल रहे निर्माण कार्य को रुकवाया लेकिन जैसे ही 100 पुलिस के घटनास्थल से जाते ही उक्त दबंगों के द्वारा निर्माण कार्य पुनः चालू कर लिया। दबंगों के द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण में लेखपाल की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है ग्राम के वर्तमान प्रधान संतोष कुमार ने बताया कि गांव के ही कुछ दबंग लोग अजय कुमार पुत्र श्री बलवीर सिंह, विजय सिंह पुत्र श्री रघुवीर सिंह ,अखिलेश कुमार पुत्र श्री लाल बहादुर, ओम जी पुत्र श्री रविंद्र ,अंकित कुमार पुत्र श्री राधा कृष्ण, रविंद्र कुमार पुत्र श्री श्याम बाबू, रघुवीर कुमार पुत्र श्री विजय बहादुर, के द्वारा असलाहो बल पर अवैध कब्जा किया जा रहा है जिसकी जानकारी उप जिलाधिकारी महोदय राशिद अली व तहसीलदार गौतम सिंह को फोन पर अवगत कराया गया उसके तत्पश्चात भी अवैध निर्माण कार्य को नहीं रुकवाया गया जिससे दबंगों के हौसले बुलंद होते दिख रहे है दबंग शासन व प्रशासन को खुली चुनौती देते नजर आ रहे हैं जिससे गांव में किसी भी समय अप्रिय घटना घट सकती है दबंगों के खिलाफ कार्रवाई ना होते देख ग्राम वासियों में काफी रोष व्याप्त है। जिसके चलते ग्रामीणों ने जिलाधिकारी महोदय को लिखित शिकायती पत्र देकर चल रहे अवैध निर्माण कार्य रुकवा कर उक्त दबंगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know