उत्तरप्रदेश न्यूज़21संवाददाता औरैया:आज दिनांक 16 जुलाई को सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित सीएससी केन्द्रों पर सीएससी दिवस का आयोजन बहुत ही धूमधाम से किया गया। सीएससी दिवस के उपलक्ष्य में सीएससी केन्द्रों पर विभिन्न सेवाओं के प्रति आम जनमानस को जागरूक किया गया। सी एस सी दिवस के मौके पर जिला दौरे पर आये राज्य परियोजना प्रबन्धक विशाल सिंह ने सीएससी दिवस के तत्वावधान में जिले में वरिष्ठ अधिकारियों की से मुलाकात कर बधाई दी गई एवं जिले में चल रहे सभी लाभकारी योजनाओं के प्रगति की चर्चा की गई।
जिला प्रबन्धक अभिषेक कुमार ,आनंद सोनी व जिला समन्वयक अनुज कुमार ने बताया कि सीएससी दिवस कार्यक्रम के क्रम में आमजनमानस को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रति जागरूक करने हेतु बाइक रैली का आयोजन हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया गया।
इसी क्रम में जिला प्रबन्धक ने बताया कि सीएससी केन्द्रों पर आमजनमानस एवं गणमान्य के उपस्थिति में मिष्टान वितरण कर सभी प्रमुख सेवाओं के प्रति जागरूक करते हुए आमजनमानस को NPS, प्रधानमंत्री फसल बीमा, टेली लॉ, कोरोना टीकाकरण का पंजीकरण, सीएससी ग्रामीण ई स्टोर आदि का लाभ दिया गया।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know