Top News

औरैया में प्रशासन ने मांगी चाबियां, तो समाप्त हुए एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल,जानिए कारण

औरैया में प्रशासन ने मांगी चाबियां, तो समाप्त हुए एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल,जानिए कारण
उत्तर प्रदेश न्यूज़21 संवाददाता औरैया। छह सूत्री मांगों को लेकर चिचौली अस्पताल में चल रही 102 और 108 एंबुलेंस चालकों की हड़ताल शुक्रवार को समाप्त हो गई। गुरुवार की देर रात एडीएम ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी। इस पर एडीएम ने एंबुलेंस की चाभियां मांगी। इस पर कुछ बिना शर्त रात में ही काम पर लौट गए, कुछ सुबह काम पर लौटे। इसके बाद शुक्रवार को एंबुलेंस का संचालन पूरी तरह शुरू हो गया है।
एंबुलेंस संघ के बैनर तले चिचौली स्थित जिला अस्पताल परिसर में एंबुलेंस का चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। प्रदर्शनकारियों ने मांगे पूरी न होने पर प्रदर्शन उग्र करने की चेतावनी दी थी। प्रदर्शनकारियों की चेतावनी के बाद गुरुवार की देर रात एडीएम रेखा एस चौहान ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की।
क्या आपकी उम्र 30-55 साल के बीच है? ₹1 करोड़ का टर्म इन्शुरन्स ₹1,890 प्रति माह. अभी संपर्क करे!
Term Life Insurance

एडीएम ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माने। इस पर एडीएम ने प्रदर्शनकारियों से यदि उन्हें एंबुलेंस नहीं चलाना है तो चाबियां दे दें। वह अन्य चालकों से एंबुलेंस चलवाएंगी और उनकी भर्तियां भी की जाएंगी। यह सुनते ही कई चालक प्रदर्शन स्थल से खिसकने लगे। कुछ ही देर में कई चालक व कर्मचारी एंबुलेंस लेकर अस्पताल से निकलते भी दिखे। शुक्रवार की सुबह सभी एंबुलेंस सड़कों पर चलती नजर आईं। इससे मरीजों और तीमारदारों को 

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने