आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह सांसद राज्यसभा जनपद में 14 जुलाई को आगमन
सदस्यता शिविर का करेंगे उद्घाटन
बिधूना में भी कार्यक्रम को करेंगे संबोधित
कार्यकर्ता उत्साहित
जनपद औरैया में 14 जुलाई बुधवार को आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह सदस्यता अभियान के शुभारंभ के अवसर पर औरैया के होटल जेके टावर में प्रातः 11:00 एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे साथ ही सदस्यता अभियान के तहत सदस्य शिविर का उद्घाटन भी करेंगे यह जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष सुमेंद्र पोरवाल ने बताया प्रभारी सांसद संजय सिंह का जनपद के बिधूना विधानसभा के मुख्यालय बिधूना के परिणय पैलेस अछल्दा रोड में सदस्यता शिविर में हिस्सा लेंगे और पत्रकारों को संबोधित करेंगे जिला अध्यक्ष ने इस अवसर पर सभी पत्रकार बंधुओं को आमंत्रित करते हुए कहां है आज के समय में भ्रष्टाचार के मुद्दे साक्ष्य सहित संजय सिंह जी उजागर कर रहे हैं ऐसी स्थिति में अन्य कोई भी दल विरोध करने की स्थिति में नहीं रह जाते उन्होंने जिला पंचायत एवं ब्लाक प्रमुख के चुनाव में हुई धांधली को लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा खतरा बताया यदि यही सब करना था तो चुनाव की कोई आवश्यकता ही नहीं थी सरकार को जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख को नामित करके भेज देना चाहिए था चुनाव का डोंग नहीं करना था जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव को लोकतंत्र का चीर हरण हुआ है प्रदेश की जनता मुख दर्शक बनकर नहीं रह सकती है आने वाले समय में जनता इसका माकूल जवाब देगी
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know