*शराब के नशे में बाइक फिसलने से युवक घायल*
*कंचौसी।औरैया*
थाना दिबियापुर क्षेत्र के ग्राम अमरपुर मोड़ के निकट कानपुर से दिबियापुर होते हुए खानपुर औरैया जा रहे 30 वर्षीय युवक की बाइक अमरपुर मोड़ के पास फिसल गई जो शराब के नशे में धुत था।दिनेश कुमार पुत्र राम प्रकाश निवासी भारत सिंह का पूर्वा कानपुर से दिबियापुर होते हुए खानपुर जा रहा था अधिक शराब के नशे में होने के कारण वह अमरपुर के निकट अपनी बाइक का संतुलन खो बैठा और बाइक के फिसलने से बुरी तरह घायल हो गया।राहगीरों की सूचना पर 108एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर भेजा गया।सूचना पर मौके पर पहुंचे कंचौसी चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार उनके हमराहियों ने बाइक को अपने कब्जे में लेकर चौकी पहुंचाया।पुलिस द्वारा फोन के माध्यम से घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई थी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know