Top News

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हुई हिंसा का आम आदमी पार्टी ने किया विरोध

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हुई हिंसा का आम आदमी पार्टी ने किया विरोध
आम आदमी पार्टी औरैया के जिला अध्यक्ष सुमेंद्र पोरवाल ने कल संपन्न हुए ब्लाक प्रमुख के चुनाव में हुई हिंसा और पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट के विषय में कड़ी निंदा करते हुए कहा है जब लोकतंत्र का चौथा स्तंभ ही गिर जाएगा तो लोकतंत्र की परिभाषा अधूरी मानी जाएगी आज पत्रकार ही समाज की बुराइयों को उजागर करने में अपनी जान को हथेली पर रखकर कार्य कर रहे हैं और सच्चाई को उजागर कर रहे उन्नाव कांड के विषय में पत्रकारों पर हुए मारपीट के विषय में बताते हुए कहा अब प्रशासन भारतीय जनता पार्टी का खुलेआम एजेंट बनकर विरोधी दलों को उत्पीड़न कर रहे हैं और इस सच्चाई को बेनकाब करने वाले पत्रकारों को सरेआम मारपीट कर रहे हैं जबकि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार पत्रकारों के सम्मान के लिए हर प्रकार से वचनबद्ध कटिबद्ध है ऐसे में यह सरकार आज 24 घंटे बीत चुके हैं पत्रकार बंधु को अभी तक न्याय नहीं मिला है और सीडीओ के खिलाफ कोई कार्रवाई अभी तक नहीं की गई है इस मुद्दे पर उन्नाव जिला अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं पत्रकारों के साथ ही प्रशासन के अधिकारी मारपीट करेंगे तो उनसे न्याय की उम्मीद आम जनता नहीं कर सकती है लेकिन इन सब कार्यों को आम आदमी देख रहा है और समय आने पर चुपचाप इनका मुंहतोड़ जवाब देगा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने