Top News

सड़क दुर्घटना में पिता पुत्र गंभीर घायल

*सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र गंभीर घायल*

 *मुरादगंज,औरैया।*
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र नेशनल हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गये मौके पर पहुँची हाइवे एम्बुलेंस ने दोनों घायलों को सीएचसी अजीतमल कराया भर्ती कराया गया।
   जनपद इटावा के नौगांवा निवासी रोहित (26) पुत्र छोटे लाल अपने पिता छोटे लाल (45) पुत्र मूल चंद्र के साथ अपनी बाइक से रविवार को दोपहर किसी काम से औरैया जा रहे थे। जैसे ही वह अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर पहुंचे उसी समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी , जिससे वह रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुँची हाइवे एम्बुलेंस ने घायलों को सीएचसी अजीतमल भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सैफई रेफर कर दिया। घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई थी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने