*वाहन चोर गैंग को बाइक व तमंचा समेत किया गिरफ्तार*
*अछल्दा,औरैया।* पुलिस अधीक्षक औरैया अपर्णा गौतम व अपर पुलिस अधीक्षक शिष्य पाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुदध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी बिधूना मुकेश प्रताप सिंह के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक तारिक खाँन के दिशा निर्देश में दिनांक 05 जून 2021 को उ0 नि0 शैलेश कुमार पाण्डेय मय उ0 नि0 संन्दीप सिंह मय हमराह का0 लालू प्रसाद , का0 कपिल चौधरी के देखरेख शान्ति व्यवस्था व रोकथाम जुर्म मे मामूर थे , कि मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्तगण अजय बाबू पुत्र प्रमोद कुमार व अमित कुमार पुत्र राज कुमार निवासीगण मुनागंज थाना अछल्दा जनपद औरैया को गिरफ्तार किया गया। दौराने गिरफ्तारी अभियुक्त अजय बाबू उपरोक्त के कब्जे से थाना में चोरी की धारा में पंजीकृत से सम्बन्धित एक अदद चोरी का मोबाइल, लावा कम्पनी का व एक अदद देशी तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ , तथा अभियुक्त अमित कुमार उपरोक्त के कब्जे से 60 ग्राम नाजायज चरस बरामद हुआ। अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं। अवैध तमन्चे से लैश होकर अपाचे मोटर साइकिल से चोरी आदि की घटनाए कारित किया करते हैं। बरामद तमंचा के सम्बन्ध में आर्म एक्ट के तहत अभियुक्त अजय बाबू उपरोक्त व एनडीपीएस एक्ट तहत अभियुक्त अमित कुमार उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know