Top News

बिधूना नगर पंचायत कर रही है मुख्यमंत्री के आदेशों की अवहेलना

औरैया    बिधूना नगर पंचायत कर रही है मुख्यमंत्री के आदेशों की अवहेलना 
 पूरे प्रदेश में जहां एक ओर बाल मजदूरी पर सरकार रोक लगाने का प्रयास कर रही है वहीं नगर पंचायत बिधूना में अधिशाषी अधिकारी और चेयरमैन पर कोई असर नहीं है आज सुबह नगर की सड़कों पर छोटे छोटे बच्चो को काम करते देखा गया जब इस संबंध में बच्चो से पूछा गया तो बच्चे बोले कि पापा की जगह काम कर रहे है वहीं एक सफाई कर्मचारी से लड़के से काम कराने के संबंध में पूछा गया तो कर्मचारी ने बताया कि मैंने तो छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र दिया था परन्तु छुट्टी स्वीकृत नहीं की गई । तबीयत सही ना होने पर कर्मचारी  ड्यूटी पर नहीं गया तो काम अधिक होने की कहकर सफाई नायक जबरदस्ती उसके लड़कों को ले जाकर काम करवाया।  उत्तर प्रदेश न्यूज़ 21 औरैया

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने