घनश्याम सिंह
वरिष्ठ संवाददाता
औरैया
जनपद के प्रमुख समाजवादी चिंतक,शिक्षाविद व पूर्व ब्लाक प्रमुख सहार स्वर्गीय आछे लाल वर्मा के घर की बहू व राम प्रसाद वर्मा शिक्षक की धर्मपत्नी व समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रविंद्र राजपूत (रवि) की भाभी समाज सेविका राधा रानी के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।।
कस्बा याकूबपुर से सटे ग्राम निवाजपुर निवासी स्वर्गीय राधा रानी सरल स्वभाव की मृदुभाषी संस्कारित व पूर्व प्रमुख के घर की पहली वधू थीं , उनका मृदुभाषी व्यक्तित्व समाज उनकी पहचान था उन्होंने अपना जीवन बहुत ही संघर्षों से काटा व पूरे परिवार को साथ लेकर चलने का काम किया, उनके आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी, दुखी परिजनों को सांत्वना देने के लिए राम प्रसाद वर्मा, अनिल कुमार, रवि राजपूत, कमलेश कुमार, राजेश कुमार, नृपेंद्र यादव,उत्तम, सचिन, र्प्रिंस, विवेक , राकेश, रमेश,संध्या, नैंसी, जिला पंचायत सदस्य नीलम राजपूत, सरला देवी शिखा,डॉ ए.पी. सिंह, डॉ गंगा दयाल, डॉ.प्रभाकर,राहुल कुमार, संजीव शर्मा आदि ने शोक संवेदना व्यक्त कर परिजनों को धैर्य बंधाया।।
फ़ाइल फोटो-
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know