जनपद को 33 लाख से ज्यादा वृक्ष लगाने का मिला लक्ष्य*
*छायादार व फलदार वृक्ष लगाकर पूरा करें वक्षारोपण का लक्ष्य - डीएम*
*सभी विभाग वृक्षारोपण के लिए माइक्रोप्लान तैयार कर ले - डीएम*
पौधारोपण कार्य का लक्ष्य पूरा कराने को माइक्रो प्लान तैयार किया जाये। इसमें पौधरोपण के लिए गड्ढों को खोदने की जगह गड्ढों की खुदाई, पौधों की उपलब्धता, पौधों को कहां से प्राप्त करना है तथा पौधा किसके द्वारा लगाया जाएगा, का पूरा विवरण पहले से तय होना चाहिए। यह निर्देश जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने जिला वृक्षारोपण समिति में अधिकारियों को दिए । वह बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। डीएम ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को पौधरोपण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि संबंधित माइक्रो प्लान जल्दी तैयार कर प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत से कहा कि पौधरोपण करने के लिए आपस में समन्वय बनाकर माइक्रोप्लान बनाएं। डीएम ने डीएफओ को निर्देश दिया। बल्लू शर्मा की रिपोर्ट
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know