Top News

औरैया में वन विभाग के गार्ड का शव मिलने से फैली सन,नी पुलिस जुटी जांच में

उत्तर प्रदेश न्यूज21

कानपुर। औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र के सतीपुर्वा-बंशी गांव के बीच हरचंदपुर रजवाह के पास वन विभाग के गार्ड का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आम के पेड़ की डाल से फंदे पर उसका शव लटका था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फंदे से शव नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए भेजा। स्वजन को सूचना दी गई। पुलिस पूरे घटनाक्रम को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

सती पुर्वा निवासी बलवीर सिंह पुत्र रणवीर सिंह वन विभाग दिबियापुर में संविदा पर गार्ड है। अछल्दा थाना के उप निरीक्षक हितेश कुमार के अनुसार शुक्रवार की सुबह बलवीर ड्यूटी की बात कहकर घर से निकला था। देर शाम मोबाइल फोन पर स्वजनों को बताया कि वह शनिवार की सुबह घर आएंगे।कुछ जरूरी कार्य होने की वजह से उन्हेंं रुकना पड़ रहा है। शनिवार सुबह साढ़े 8 बजे तक घर न पहुंचने पर स्वजन ने उनके मोबाइल नंबर पर फोन किया तो फोन बंद मिला। जिस पर उन्हेंं चिंता सताने लगी।पुलिस के अनुसार सुबह बंबा किनारे ग्रामीण गए हुए थे। उनकी नजर पेड़ की डाल से लटकते शव पर पड़ी। उन्होंने शोर मचाते हुए गांव के और लोगों को बुला लिया। ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद पुलिस पहुंची थी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को पहले स्वजन ने फंदे से शव उतारने के लिए मना किया। उनका कहना था कि हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है। पुलिस ने किसी तरह उन्हेंं समझाते हुए शव कब्जे में लिया। पंचनामा भरवा पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। मृतक की पत्नी भूरी देवी व बेटा रोहित और बेटी अंशिका का रो-रो कर हाल बेहाल है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने