Top News

योगी सरकार 31 मई के बाद कुछ छूट के साथ लॉकडाउन जारी रख सकती

उत्तर प्रदेश न्यूज21

उत्तर प्रदेश में कोरोना आपदा को हराने के लिए यूपी सरकार ने लॉकडाउन लगाया था। जिसके तहत महामारी की दूसरी लहर बहुत धीमी पड़ चुकी है। आपदा से बिगड़े हालात अब बड़ी तेजी के साथ सुधर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक पिछले माह की 8 तारीख से नाइट कर्फ्यू और उसके बाद 7 बार बढ़ाए गए लॉकडाउन का असर अब दिखने लगा है। बीती कल को 24 घंटे में 2,402 नए संक्रमित मिले। डेढ़ बाद संक्रमितों की तादाद तीन हजार के नीचे आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक तीस अप्रैल से एक्टिव केसों की संख्या में 83 % की कमी आई है। इसके बाद उत्तर प्रदेश में अब योगी सरकार 31 मई के बाद कुछ छूट के साथ लॉकडाउन जारी रख सकती है।

इस पर विचार कर रही योगी सरकार

जानकारी के अनुसार आंशिक लॉकडाउन को हटाने का विचार कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक, योगी सरकार अचानक से लॉकडाउन में पूरी तरह से छूट नहीं देना चाहती है। उम्मीद की जा रही है कि 31 मई को जो लॉकडाउन खत्म होगा, मगर आंशिक लॉकडाउन जारी रहेगा। उसके बाद धीरे-धीरे छूट दिया जाएगा और यह भी संभावना है कि वीकेंड लॉकडाउन फिर लाया जा सकता है।

कर्फ्यू के दौरान ढील दिए जाने के बाद किराना, सब्जी व फल की दुकानों को खोला जा सकेगा। कंस्ट्रक्शन वर्क से जुड़े कार्यों को शुरू करने की मंजूरी मिल सकती है। साथ ही 50% क्षमता के साथ अन्य दुकानों तथा रेस्टोरेंट खोलने को भी अनुमति मिल सकती है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने