उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया:जिलाधिकारी ने बैठक में अनुपस्थित रहने पर 10 अधिकारियों के एक दिन के वेतन पर रोक लगा दी है। सभी से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा है।त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए दो अप्रैल को शाम साढ़े पांच बजे डीएम कैंप कार्यालय में बैठक बुलाई गई थी। जिसमें सभी संबंधित अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग औरैया, भूमि संरक्षण अधिकारी (अभियंत्रण), डीपी सिंह सहायक अभियंता, निर्माण खंड लो.नि.वि.दिबियापुर, योगेश सहायक अभियंता जल निगम, सहायक अभियंता जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, उपेंद्र प्रताप सिंह खंड शिक्षा अधिकारी औरैया, रविकेश खंड शिक्षाधिकारी सहार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, कश्मीर सिंह कटियार सहायक अभियंता नलकूप खंड, औरैया बैठक में अनुपस्थित रहे।
डीएम ने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know