Top News

लम्बे अर्से के बाद आगरा लखनऊ इंटरसिटी स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन शनिवार से हुआ

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता 
दिबियापुर(औरैया): आगरा लखनऊ इंटरसिटी स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन शनिवार और रविवार को भी होने पर दैनिक यात्रियों और व्यापारियों ने खुशी जताई है। तीन माह बाद इंटरसिटी स्पेशल एक्सप्रेस शनिवार को फफूंद रेलवे स्टेशन पर पहुंची। अभी तक इसका संचालन सप्ताह में पांच दिन ही हो रहा था।
कोहरे के कारण गत 16 दिसंबर को आगरा लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन 31 जनवरी तक के लिए रद्द कर दिया गया था। रेल प्रशासन ने चार जनवरी से ट्रेन का संचालन शनिवार व रविवार को छोड़कर शुरू किया था। इसके कारण दैनिक यात्रियों को परेशानी हो रही थी। एक अप्रैल से ट्रेन का संचालन रोजाना करने के निर्देश दिए गए थे। शनिवार को तीन माह बाद ये ट्रेन फफूंद रेलवे स्टेशन पर लगभग आधे घंटे देरी से पहुंची।
ये ट्रेन सुबह के समय कानपुर और लखनऊ जाने वाले दैनिक यात्रियों के लिए लाइफ लाइन मानी जाती है। शाम को फफूंद से इटावा व आगरा जाने वाले यात्रियों के लिए ये पसंदीदा ट्रेन है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने