Top News

धीरज पहारिया व नरपाल सिंह पाल ने कहा मिलकर बढ़ेगे आगे*

कुठौंद जिला पंचायत मैं 2 प्रत्याशियों ने गठबंधन कर जनता से मांगे वोट 
*धीरज पहारिया व नरपाल सिंह पाल ने कहा मिलकर बढ़ेगे आगे*

रिपोर्ट महेन्द्र सिंह जालौन

जालौन
त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों में  पार्टी द्वारा किए गए उलटफेर को लेकर घमासान जारी है लगभग जालौन जनपद की आधी  सीटों में बदलाव हुआ है ऐसे में बसपा के कुछ नेताओं व कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखने को मिल रहा है जालौन की कुठौंद सीट को लेकर जो बदलाव वह समझ परे है अभी चंद दिनों पहले बीएसपी कार्यकर्ता नर पाल सिंह पाल का प्रचार करते हुए दिखे लेकिन जैसे ही बीएसपी जिला अध्यक्ष द्वारा फिर से सूची जारी की गई तो कुठौंद से किसी और को अधिकृत कर दिया गया जिसको लेकर  कुठौंद की जनता में समझ नहीं आ रहा है कि सीट  पर बार बार बदलाव क्यों हो रहा बसपा के अच्छे कार्यकर्ता के रूप में छबि रखने वाले धीरज पारिया जिनका कहना है इस सीट पर पहले मुझे टिकट मिल रहा था लेकिन सीट बदल गई और मेरी जगह नर पाल पाल कुठौंद को टिकट दिया गया मैंने सोचा चलो अपने किसी साथी को मिला है बीएसपी के साथ प्रचार करूंगा और पार्टी को और मजबूत बना लूंगा लेकिन जालौन के बसपा पदाधिकारियों  द्वारा धन के लालच में फिर से टिकट बदल दिए गए और टिकट किसी और को दे दिया गया  जब हम लोगों ने इसका विरोध किया तो मुझे पार्टी से बाहर कर दिया जबकि सैकड़ों साथी हमारे साथ रहते हैं और हमारे कहने पर ही चलते हैं। 
नरपाल सिंह पाल का कहना है कि 20 साल से पार्टी के मिशन में काम करने के बाद जिला अध्यक्ष संजय गौतम मंडल कोऑर्डिनेटर लालाराम अहिरवार ने यह सिला दिया है अतः बहन जी ऐसे पदाधिकारियों को बाहर कर जो सच्चे और लगन शील पदाधिकारी है उन्हें पार्टी में रखा जाए जबकि हम सभी लोग हमेशा पार्टी के लिए ही कार्य करते रहे हैं और हमेशा करते रहेंगे इन कोऑर्डिनेटर व जिलाध्यक्ष ने कुठौंद सीट पर भाईचारा बिगाड़ने का कार्य किया है और धन को आगे रखकर आपसी मतभेद पैदा कर दिए हैं अब बहुजन समाज के सारे सुभचिंतक और समर्थक नर पाल सिंह  साथ खड़े हैं 
धीरज पहारिया का कहना है कि मुझे और नरपाल सिंह पाल को अब साथ मे मिलकर चुनाव लड़ना है इसीलिए हम अपने कार्यकर्ताओं के साथ नरपाल पाल को समर्थन करते हुए उनके साथ क्षेत्र में जाकर चुनाव प्रचार करने में उनका पूरा सहयोग करेंगे । 
वही धीरज पहारिया व नरपाल सिंह पाल का कहना है कि हम माननीय बहन जी की विचारधारा पर चलेंगे और बहुजन समाज पार्टी के अच्छे कार्यकर्ता है और हमेशा रहेंगे लेकिन कुठौंद सीट के चुनाव के लिए जो जालौन के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष संजय गौतम व लालाराम सहित कई पदाधिकारियों ने जो धन के लालच में बदलाव कीये है वह ठीक नहीं है इसलिए हम इस सीट पर चुनाव लड़ कर  दिखाएंगे की हमारा पक्ष कितना मजबूत था। इस चुनाव प्रचार में हमारे साथ भारत सिंह दोहरे सेक्टर अध्यक्ष एको  जय प्रकाश आंबेडकर सेक्टर अध्यक्ष मदारीपुर रामदास दोहरे सेक्टर अध्यक्ष पिपरी गहरवार सुरेंद्र सिंह दोहरे सेक्टर अध्यक्ष कुठौंद कुलदीप दोहरे सेक्टर अध्यक्ष नैनापुर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने