Top News

विकास के वादों को लेकर जनता के बीच खरा उतरूंगा :- रविकांत गौतम

प्रधान बनते ही गांव में बहेगी विकास की गंगा रविकांत गौतम


रिपोर्ट:- महेंद्र सिंह जालौन

आटा:पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों के पर्चा दाखिल करते ही व चिन्ह मिलने के बाद गांव में पैर छुआ की रसम तेजी से शुरु हो गई है गांव में चौराहे और तिराहे पर चौपाले तो लग ही रही है साथ साथ प्रत्याशी सुबह से ही चरणबंधन में भी जुटे नजर आते हैं पहली बार अनु0 सीट आते ही रविकांत गौतम पुत्र तेजराम व उनका परिवार और और उनके सभी मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आशीर्वाद लेने के लिए सुबह से ही निकल पड़ते हैं फिर वह चाहे घर का दरवाजा हो या फिर चाय पान की दुकान या अपने मोहल्ले की पुरानी रास्ता हो प्रत्याशी को वोटर जहां भी मिल रहे हैं वही पैर छूकर जीत का आशीर्वाद लेने से नहीं चुकता मतदाताओं का कहना है कि जैसे ही चुनाव पास में आए तो सभी प्रत्याशी पैर छूने लगे कदौरा ब्लाक के ग्राम पंचायत चमारी में मतदाता सूची के अनुसार 1818 वोटर है 10साल के बाद एक बार फिर अनु0 सीट आई है
जिसको लेकर युवा प्रत्याशी रवि कांत गौतम ने अपने गांव के विकास के लिए सभी मतदाताओं को बताया गांव के प्रधान बनते ही अपने गांव के विकास के लिए सरकारी योजनाओं से मिलने वाले लाभ को सभी तक पहुंचाने का काम करेंगे और बिजली-सड़क-पानी जैसी परेशानी से जूझ रहे लोगों को इससे राहत दिलाएंगे ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं के प्रति सरकार बहुत योजना दे रही है जिसमें उनको योजना का लाभ दिलाने में भी उनकी मदद करेंगे

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने