कलयुगी पुत्र ने की पिता की हत्या
मृतक के तीन बेटे दूसरे नंबर का निकला पापी
रिपोर्ट सौरभ त्यागी जालौन
सिरसा कलार थाना इलाके के गांव सिकन्ना निवासी संतराम दोहरे पुत्र मूंगालाल (70) की सोमवार की रात 9 बजे छोटे पुत्र अरविंद ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। आपको बता दें कि मृतक संतराम के तीन बेटे है। बड़ा गोविंद है, वो गांव मे रहता है। दूसरा आरोपी अरविंद, तीसरा लखन सूरत में काम करता है। मृतक संतराम दोहरे तीन दिन पहले बनारस से लौटे थे। यह वहीं रहते थे। कुछ काम किया करते थे। घर लौटकर अपने बड़े बेटे गोविंद के घर खाना खाने चले गए।
इस बात से आरोपी अरविंद अपने पिता से खफा हो गया। अरविंद ने अपने पिता संतराम से कहा कि तुम गोविंद के घर क्यों गए थे। संतराम ने कहा कि वो भी मेरा बेटा है, उसके यहां क्यों नहीं जा सकता। बताया जा रहा है कि आरोपी अरविंद बंटवारे को लेकर भाइयों से हमेशा खुन्नस खाए रखता था। इसी के चलते आरोपी ने अपनी मां मूर्ती देवी के सामने अपने पिता पर कुल्हाड़ी से कई बार कर हमला किया।
जिससे संतराम की मौके पर मौत हो गई। जानकारी मिली है कि कुछ दिन पहले अरविंद के दिमाग का इलाज भी चल चुका है तब से वह सनकी टाइप का हो गया था। संतराम की पत्नी मूर्ति देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता के मौत की तहरीर मृतक के बड़े बेटे गोविंद ने दी है।
इंस्पेक्टर अशोक कुमार वर्मा का कहना है कि बड़े बेटे के घर जाने की खुन्नस से आरोपी ने अपने पिता को मार डाला। आरोपी की तलाश जारी है। अभी पकड़ से बाहर है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिसकी जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने दी

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know