उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
फूटवियर बनाने वाली अमेरिकी कंपनी नाइकी ने ब्रूकलिन की कंपनी MSCHF पर खास 'शैतान शूज' तैयार करने को लेकर मुकदमा ठोका है। MSCHF ने 29 मार्च को ही 666 जोड़ी 'शैतान शूज' रिलीज किए थे, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।
कंपनी ने ये जूते मशहूर रैपर लिल नास के साथ मिलकर रिलीज किए थे।
इस जूते में नाइकी के लोगो 'Swoosh' चिह्न का भी इस्तेमाल किया गया है। नाइकी का आरोप है कि उससे बिना इजाजत या साझीदारी के उसके लोगो जूते पर लगाए गए हैं। 'शैतान शूज' की सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा पिछले कुछ दिनों से हो रही है।
शैतान शूज को लेकर और क्या है विवाद
सोशल मीडिया पर 'शैतान शूज' को लेकर सबसे ज्यादा आलोचना हो रही है।दरअसल जूते पर उल्टा क्रॉस का निशान बना है। साथ ही पेंटाग्राम (पंचकोण) का भी निशान बना है। इसके अलावा बाइबल के ल्यूक 10:18 का जिक्र है। कई यूजर्स इसे परेमश्वर के वचन का अपमान बता रहे हैं।इस जूते को बनाने वाली कंपनी के अनुसार इसमें इंसानी खून के एक बूंद का भी इस्तेमाल किया गया है। इसकी 666 जोड़ी लॉन्च की गई है। मान्यताओं में इस संख्या को भी शैतान का चिह्न कहा गया है। इस जूते की कीमत 1018 डॉलर रखी गई है।
भारतीय रुपयों में इसकी कीमत करीब 75 हजार है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know