Top News

राज्य सभा सांसद को ज्ञापन देकर निजीकरण रोकने व कर्मचारियों की पुरानी पेंशन जारी करने की मांग की

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
दिबियापुर:कर्मचारियों के संगठन अटेवा ने जन औषधि कार्यक्रम में शिरकत करने आईं राज्यसभा सांसद गीता शाक्य को ज्ञापन देकर निजीकरण रोकने व पुरानी पेंशन बहाली की माँग की।राज्य सभा सांसद ने इस माँग को प्रमुखता से प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। रविवार को शहर स्थित जिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में अटेवा संगठन के जिलाध्यक्ष अमन यादव,जिलाकोषाध्यक्ष देवेन्द्र राजपूत,महामंत्री राशिद सिद्दीकी व मंत्री अमित बिसरिया सहित तमाम कर्मचारियों ने राज्य सभा सांसद को ज्ञापन देकर बताया कि भारत सरकार की नौकरी में कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा पुरानी पेंशन व्यवस्था समाप्त कर नई पेंशन योजना लागू कर दी गयी।वहीं भारत सरकार द्वारा सरकारी उपक्रमों का तेजी से निजीकरण किया जा रहा है जिससे लाखों लोग सरकारी नौकरी से वंचित हो रहे हैं।कर्मचारियों ने विधायक द्वारा मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर निजीकरण रोकने व कर्मचारियों की पुरानी पेंशन जारी करने की माँग की।इस मौके पर विक्रांत पोरवाल, आशुतोष शुक्ला, आशीष यादव, प्रवीण कुमार व सूर्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने