Top News

औरैया में भोली-भाली महिलाओं को पूजा के नाम पर जेवरात व रुपये की ठगी करने वाले दो शातिर ठग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया:पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम एंव अपर पुलिस अधीक्षक औरैया शिष्यपाल के द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी बिधूना मुकेश प्रताप सिंह के निकट पर्यवेक्षण में भोली-भाली महिलाओं को पूजा के नाम पर जेवरात व रुपये की ठगी करने वाले दो शातिर ठगों को थाना बिधूना पुलिस ने गिरफ्तार करनें उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।रविवार की रात्रि उ0नि0 जितेन्द्र सिंह व का0 बृजेश शर्मा मय का0 राजकुमार के चौकी क्षेत्र कुदरकोट थाना बिधूना जनपद औरैया में चेकिंग सदिग्ध व्यक्ति/वाहन के दौरान तिवारी धुलाई सेन्टर बिधूना रोड कुदरकोट से अभियुक्त गण अवधेश कुमार यादव पुत्र मुलायम सिंह नि0 गपचरियापुर थाना एलाऊ जनपद मैनपुरी व प्रमोद कुमार यादव पुत्र जसकरन सिंह नि0 खोजीपुर थाना छिबरामऊ जनपद कन्नौज को समय करीब सवा 8 बजे गिरफ्तार पुलिस किया गया। अभियुक्त गण द्वारा वलवीर शर्मा पुत्र स्व0 ग्याप्रसाद शर्मा नि0 कुदरकोट थाना बिधूना जनपद औरैया के साथ धोखाधड़ी करके जेवरात व रूपये ठगने जैसा अपराध किया गया था। अभियुक्तगणों के कब्जे से रु0 530 व दो अदद सफेद धातु की लेडीज अंगूठी व अभियुक्त प्रमोद कुमार यादव के कब्जे से एक अदद देशी तमंचा 315 वोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 वोर वरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध मे थाना हाजा पर विभिन्न धाराओं के अलावा धोखाधड़ी की धारा में तथा आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर मा0 न्यायालय प्रेषित किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
अवधेश कुमार यादव पुत्र मुलायम सिंह नि0 गपचरियापुर थाना एलाऊ जनपद मैनपुरी व प्रमोद कुमार यादव पुत्र जसकरन सिंह नि0 खोजीपुर थाना छिबरामऊ जनपद कन्नौज शामिल हैं।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-थाना बिधूना
उ0नि0 जितेन्द्र सिंह कोतवाली बिधूना जिला औरैया का0 बृजेश शर्मा थाना बिधूना जनपद औरैया का0 राजकुमार थाना बिधूना जनपद औरैया।
बरामदगी में अभिगण के कब्जे से 530 रूपये व दो अदद सफेद धातु की लेडीज अंगूठी व अभियुक्त प्रमोद कुमार यादव के कब्जे से एक अदद देशी तमंचा 315 वोर व 2 अदद जिन्दा कारतूस .315 वोर वरामद हुए।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने