Top News

दिव्यांगों ने ग्राम प्रधान पर शौचालय न देने पर लगाया आरोप,जिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
दिव्यांगों ने शौचालयों में धांधली का लगाया आरोप

डीएम को शिकायती प्रार्थना पत्र देने जाते दिव्यांग

औरैया।:विकास खंड एरवाकटरा क्षेत्र के ग्राम डेरा बंजारा ग्राम पंचायत पटना के दिव्यांगों ने सोमवार को मुख्यालय पहुंचकर जिला अधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें उन्होंने ग्राम प्रधान पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत आवंटित शौचालयों में धांधली किए जाने का आरोप लगाया है। इसके अलावा मामले की जांच कराये जाने की गुहार लगाई है।
क्षेत्र के ग्राम बंजारा डेरा ग्राम पंचायत पटना के दिव्यांगों ने सोमवार को मुख्यालय पहुंचकर जिला अधिकारी सुनील कुमार वर्मा को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत अभियान के तहत चलाई जा रही योजना के अंतर्गत प्रदान किए जाने वाले शौचालय दिव्यांग जनों को ग्राम प्रधान द्वारा उपलब्ध नहीं कराये गये हैं। जबकि अपात्र लोगों को दो-दो बार शौचालय उपलब्ध करा कर सरकारी धन को खाते से निकालकर दुरुपयोग किया गया है। वह लोग पात्रता की श्रेणी में आते हैं , लेकिन ग्राम प्रधान उन लोगों को शौचालय उपलब्ध नही करा रहे हैं। जो लोग पैसे देते हैं उन्हीं को शौचालय उपलब्ध कराये गये हैं। कहां कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत खाता से शौचालयों के नाम का पैसा निकाल कर दुरुपयोग किया गया है। आगे कहा कि निष्पक्ष जांच कराए जाने के उपरांत दोषी जनों पर वसूली करते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। प्रार्थना पत्र देने वालों में प्रमुख रूप से दिव्यांग सोनी देवी , कन्हैया लाल , चंद्रभान निवासीगण उममडी ग्राम पंचायत पटना , मीरा देवी व ओमकार निवासीगण डेरा बंजारा ग्राम पंचायत पटना शामिल रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने