Top News

सीएम दफ्तर के अफसरों का फोन नहीं उठाते डीएम और कमिश्नर, सभी अफसरों से जवाब तलब


उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
प्रदेश के कई मंडलों के आयुक्त और जिलाधिकारी मुख्यमंत्री कार्यालय तक के फोन नहीं उठाते हैं। शनिवार को मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों के सीयूजी नंबर पर फील्ड के जिम्मेदार अफसरों की यह कार्यशैली एक बार फिर सामने आई है। ऐसे सभी अफसरों से रविवार को स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फील्ड के अधिकारियों को सख्त निर्देश हैं कि वे सीयूजी फोन खुद उठाएं। मुख्य सचिव व मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को समय-समय पर सीयूजी नंबर पर फोन कर निर्देशों के पालन की जानकारी करने के भी निर्देश हैं।जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने शनिवार को प्रदेश के सभी 75 जिलों के डीएम व 18 मंडलों के आयुक्तों के सीयूजी नंबर पर फोन किया। अवध व रुहेलखंड के एक-एक मंडल तथा पूर्वांचल के दो मंडलों के आयुक्त ने सीयूजी फोन स्वयं नहीं उठाया। इसी तरह करीब दो दर्जन जिलों के डीएम ने फोन रिसीव नहीं किया। कुछेक स्थानों पर पीआरओ ने फोन उठाया था। 

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने