Top News

निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता गौतम बुद्ध नगर:- मनोज तोमर                                                  
गौतम बुध नगर :-स्वयं सेवी संस्था संदेश व चुन्नी लाल मेडिकल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन संदेश एकीकृत ग्रामीण उत्थान केंद्र के प्रांगण में किया गया। इस शिविर में 110 मरीजों ने अपनी आँखों की जाँच कराई।जिसमे 55 मरीजों को जाँच के पश्चात मोतियाबिंद पाया गया।
जिन मरीजों को मोतियाबिंद पाया गया उन्हें लांयस आई हॉस्पिटल कविनगर गाजियाबाद ले जाकर निःशुल्क  ऑपरेशन कराया जायेगा।संदेश संस्था के प्रबन्धक सीएसआर सुशील कुमार ने आँखे को शरीर का अभिन्न व अति महत्वपूर्ण अंग बताते हुए कहा कि आँखों का विशेष ध्यान रखें तथा समय समय पर विशेषज्ञ डॉक्टर से जाँच कराते रहें।उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा हर माह की 14 तारीख को इस शिविर का आयोजन किया जाता है।संस्था द्वारा अब तक लगभग 2500 लोगों को मोतियाबिंद ऑपरेशन का लाभ दे चुकी हैं।तथा ऑपरेशन के पश्चात 2माह तक दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं।परियोजना समन्यवक मोहन सिंह ने बताया कि इस शिविर में 
शिवाया,धौलाना,सलेमपुर,सिकन्द्राबाद,गुलावठी,देहरा,चौना,नंगलाउदयरामपुर,पूठी,हसनपुर,डासना,मसूरी,इनायतपुर ,बझेड़ा खुर्द आदि गांव के लोगों ने लाभ लिया।सुमित कुमार ने बताया कि  ऑपरेशन से पूर्व चुन्नी लाल मेडिकल ट्रस्ट केंद्र पर मरीज का ब्लड प्रेशर, शुगर आदि की जाँच की जाती हैं उसके पश्चात ही मरीज का ऑपरेशन किया जाता हैं।इस शिविर में रेखा,शिव सिंह रावत,संजीव भारद्वाज, मीरा,चावल सिंह,अजय कुमार, विमला,राजू,धर्मपाल,आदि का सहयोग रहा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने