उत्तर प्रदेश न्यूज21 संवाददाता घनश्याम सिंह
औरैया:राज्य परियोजना निदेशक विजय किरण आनंद एवं जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा के सहनिर्देशन में , जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदनाराम इकबाल यादव के नेतृत्व में ब्लॉक संसाधन केंद्र सहार पर मिशन प्रेरणा के अनुसार शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया |
कार्यक्रम का शुभारम्भ खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र प्रताप सिंह एवं एसआरजी सुनील दत्त राजपूत ,
ए.आर.पी. अरुण कुमार यादव ,सुबोध कुमार, विनय कुमार एवं विश्वनाथ सिंह यादव द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार सर्वप्रथम खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र प्रताप सिंह द्वारा कायाकल्प एवं मानव संपदा के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
एसआरजी सुनील राजपूत द्वारा रीड एलॉन्ग एप् एवं दीक्षा एप के प्रयोग के बारे में बताया गया। ए आर पी सुबोध कुमार द्वारा लिंग संवेदीकरण पर चर्चा की गई। ए.आर.पी. विनय कुमार द्वारा कक्षा में प्रिंट रिच मैटेरियल कैसा होना चाहिए इसके बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विश्वनाथ सिंह यादव द्वारा विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन एवं कार्यों के बारे में चर्चा की गई।
कार्यक्रम के अनुरूप ब्लॉक के 5 प्रेरक बालक एवं 5 प्रेरक बालिकाओं को एवं 10 प्रधानाध्यापकों को जिन्होंने कायाकल्प एवं मिशन प्रेरणा के क्षेत्र में अच्छा कार्य किया है उन्हें खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र प्रताप सिंह एवं ब्लॉक मिशन परिणाम टीम के द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए ।
संतोष कुमार राजपूत विद्यालय पूरा कला, प्र अश्विनी कुमार शिवगंज,सुरेश चंद्र मधवापुर ,राजेश कुमार यादव मधवापुर,नाथूराम गुलरिहा,रानी उपाध्याय हरतौली, अजय कुमार अधारा, संजय कुमार मिश्रा पूर्वा हिमाचल, अशोक कुमार राजपूत सबलपुर, नीरज चक सूखमपुर को कायाकल्प एवं मिशन प्रेरणा के क्षेत्र में अग्रणी कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक संतोष कुमार राजपूत ने शासन की रणनीतियों की प्रशंसा की।
प्रेरक बालक आर्यन, विमल सिंह, प्रिंस ,पवन कुमार ,अंबर एवं प्रेरक बालिका अलीशा ,मिसी तिवारी, गुलनाज बानू ,अनुष्का तिवारी , यशी सिंह ने प्रमाण पत्र पाकर गौरान्वित महसूस किया।
कार्यक्रम में बच्चों के साथ अभिभावकों को खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा बेज लगाकर सम्मानित किया गया। विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों से आए अध्यापकों ने अपने विचार व्यक्त किए एवं मिशन प्रेरणा कार्यक्रम की प्रशंसा की। प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष अमित पाल ने आए सभी शिक्षकों को अपना कार्य पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक अध्यापक प्रीति त्रिपाठी द्वारा गीत, काव्य व शायरी के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर मीडिया कवरेज सहायक अध्यापक देवांशु श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम संचालन में विशेष सहयोग सहायक अध्यापक विक्रांत पोरवाल, संजीव पाल,अमित कुमार दोहरे, शिशुपाल सिसोदिया, अनिल कुमार बाथम, रवि कुमार ,अखिलेश कुमार, शैलेंद्र कुमार,योगराज,भानु प्रताप सिंह, इंद्रपाल यादव, द्वारा प्रदान किया गया कार्यक्रम के अंत में खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने उपस्थित सभी अभिभावकों को बच्चों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know