Top News

एससी एसटी एक्ट के झूठा मुकदमा लिखाए जाने वालों से सरकारी रकम वापस ली जाए

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया:एससी/एसटी एक्ट का दुरुपयोग रोकने के लिए प्रत्येक माह कि 19 तारीख को जन जागरण समिति द्वारा जिला मुख्यालय औरैया पर दिए जाने वाले धरने के क्रम में आज 19 फरवरी 2021 को महामहिम राष्ट्रपति महोदय भारत को संबोधित 30 वां ज्ञापन अतिरिक्त उप जिलाअधिकारी औरैया विजेता सिंह को सौंपा गया। साथ ही जिले की अन्य तहसीलों व विकास खंड कार्यालयों पर भी ज्ञापन दिये गये। ज्ञापन में मांग की गई है कि इस एक्ट का दुरुपयोग रोका जाए , एवं 26 जनवरी 2016 के बाद एससी एसटी एक्ट के अंतर्गत जितने मुकदमे लिखे गये , उन सभी की निष्पक्ष जांच कराई जाए। झूठा मुकदमा लिखाए जाने वालों से सरकारी रकम वापस ली जाए , एवं जिस व्यक्ति के खिलाफ झूठी रिपोर्ट लिखाई गई है , उसे सरकारी मुआवजा दिया जाए।शुक्रवार के ज्ञापन में महेश पाण्डेय , संत कुमार तिवारी , राम रतन पाल , सुरेश सिंह कुशवाहा , सुरेश सिंह राजपूत , बलराम सिंह भदौरिया , मिलन चौबे , बीरेन्द्र बाजपेई ,अविनाश चन्द दुबे , देवेंद्र प्रताप गौर , बलवान सिंह सेंगर , श्याम मनोहर शुक्ला , शुभम शुक्ला , ओम प्रकाश सक्सेना , सुरेश कुमार , राम सिंह राठौर , बलराम सिंह भदौरिया , योगेश तिवारी , सौरभ तिवारी , शैलेंद्र सविता , रामकृपाल दीक्षित , निजामुद्दीन , श्याम बाबू शर्मा , जितवार सिंह चौहान , राधेश्याम तिवारी , आदि मौजूद रहे। जन जागरण समिति के मीडिया प्रभारी राम नरेश तिवारी ने बताया की अगला धरना 21 मार्च 2021 को दिया जाएगा। समिति के अध्यक्ष महेश पांडे ने बताया कि जब तक इस एक्ट का दुरुपयोग रोकने के लिए संशोधन नहीं हो जाता , तब तक लगातार धरना दिया जाता रहेगा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने