Top News

झोपड़ी में आग लगाकर,जूता- चप्पलों व कुल्हाड़ी से मारपीट की

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया(दिबियापुर): थाना दिबियापुर क्षेत्र के ग्राम चपौली निवासी एक महिला ने अपने सहयोगियों के साथ शुक्रवार को मुख्यालय पहुंचकर एसपी को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें उसने गांँव के ही दबंगों पर जगह के विवाद को लेकर झोपड़ी में आग लगा देने , तथा मारपीट करने व बचाने आए एक युवक को धारदार हथियार मारकर एवं एक महिला को मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाते हुए विपक्षीगणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की गुहार लगाई है। क्षेत्र के ग्राम चपौली निवासी रानी देवी पत्नी स्वर्गीय प्रयाग नरायन ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि गांँव में ही ग्राम पंचायत की जमीन है। जिस जगह पर वह विगत 35 वर्षों से रहती चली आ रही है। विपक्षीगण जगह को विवाद को लेकर उसे सताते रहते हैं। उसके 3 पुत्र दिल्ली में रहते हैं।वह अकेली घर पर रहती है। गत 27 जनवरी 2020 को शाम करीब 7 बजे गांँव के ही दबंग नामजद लोगों ने उसकी झोपड़ी में आग लगा दी। इसके अलावा उसके साथ जूता- चप्पलों से मारपीट की। उसे बचाने आया उसका भांजा सत्यवीर तथा अल्का पत्नी देवेंद्र के साथ भी मारपीट की। दबंगों ने सत्यवीर के सिर में कुल्हाड़ी मार दी। जिससे उसके 7 टाके आये। एवं अल्का के साथ जूता चप्पलों से मारपीट करते हुए गंभीर चोटें पहुंचाई। जिससे उसकी रीड की हड्डी में गंभीर चोटें होने के चलते वह सीधी चलने फिरने में भी असमर्थ है। जबकि अल्का गर्भवती है , उसे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस आशय की शिकायत उसने थाना दिबियापुर में करते हुए तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। जिसके चलते विपक्षीगण उसे आये दिन गाली- गलौज धमकी देते रहते हैं। कहा कि बबीना चौकी इंचार्ज विपक्षीगणों से मिले हुए हैं। पीड़ित महिला ने नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाने एवं कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने