Top News

युवक युवती ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या......

 युवक युवती ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या......

उत्तरप्रदेश न्यूज़ 21संवाददाता रोहित कुमार सविता उन्नाव:पुरवा नगर के मोहल्ले पश्चिम टोला के निवासी युवक युवती  ने फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त  कर ली  मौके पर पहुची पुलिस ने शव को पंच नामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 सोमवार के भोर पहर पिंकू उम्र 18 पुत्र मुन्नीलाल व युवती ज्योतिमा उम्र19 पुत्री पन्नालाल ने अपने खेत के नजदीक गुड्डू की बाग में आत्म हत्या कर ली ज्योतिमा   राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की  कक्षा 11 की छात्रा थी  लड़की की छोटी बहन मोनिका ने बताया कि घटना के एक दिन पहले मेरी बहन लगभग 3 बजे  कहीं चली गई थी मैं और मेरी मां उसे ढूंढने के लिए 4 बजे अपने खेत  आए थे वहीं दूसरी ओर पिंकू  2 वर्ष पूर्व मुंबई में  गाड़ी का काम करता था और यहां अपने घर में वैष्णवी नीर में काम करता था शनिवार को पिंकू को उसका  भाई रेलवे स्टेशन  छोड़ने गया था लेकिन घर वालो को बिना सूचना दिए वापस आ गया  सूत्रों की माने तो लड़के ने अपने घर में कहा था कि हमारी शादी ज्योतिमा से करा दो लेकिन रिश्ते में भतीजी लगने के कारण घर वालों ने मना कर दिया इस वजह से समाज की कुरीतियों से बचने के लिए दोनों प्रेमी युगल ने आम के पेड़ में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने