उत्तर प्रदेश न्यूज21
अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे बिजी सितारों में से एक हैं. उनके एक के बाद फिल्में रिलीज होने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं. अक्षय कुमार की एक फिल्म रिलीज होती है तो अगले ही पल दूसरी फिल्म की घोषणा हो जाती है. अक्षय कुमार की हाल ही में फिल्म 'लक्ष्मी' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई. फिल्म को दर्शक पसंद भी कर रहे हैं. फिल्म के कुछ दिन बाद यानी आज अक्षय कुमार ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी. उनकी यह फिल्म 'राम सेतु'पर आधारित है. अक्षय कुमार ने कुमार ने फिल्म 'राम सेतु' की जानकारी अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल्स पर दी है. उन्होंने एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें प्रभु राम की तस्वीर लगी हुई है और उसक नीचे अक्षय कुमार की
फोटो है. फोटो में एक्टर राम सेतु पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान उनका लुक भी कमाल का लग रहा है. फोटो पर लिखा हुआ है: 'सच या कल्पना.'अक्षय कुमार ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा: "इस दीपावली,भारत राष्ट्र के आदर्श और महानायक भगवान श्री राम की पुण्य स्मृतियों को युगों युगों तक भारत की चेतना में सुरक्षित रखने के लिए एक ऐसा सेतु बनाया, जो आने वाले पीढ़ियों को राम से जोड़ कर रखें. इसी प्रयास में हमारा भी एक छोटा संकल्प है राम सेतु

आप सबको दीपावली की शुभ कामनाएं ."अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें के वो जल्द ही फिल्म 'बेलबॉटम' में नजर आएंगे. अक्षय कुमार के अलावा इस फिल्म में वाणी कपूर, लारा दत्ता, हुमा कुरैशी और कई बॉलीवुड कलाकार नजर आने वाले हैं. इसके अलावा अक्षय कुमार सारा अली खान के साथ 'अतरंगी' में भी काम कर रहे हैं. उनकी फिल्म 'सूर्यवंशी' भी रिलीज होने के लिए तैयार है. बता दें कि ये सभी फिल्में 2021 में रिलीज होने वाली हैं.

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know