नीतीश कुमार आज लेंगे शपथ, तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी को उप-मुख्यमंत्री बनाने की चर्चा

उत्तर प्रदेश न्यूज21

बिहार:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. वे सोमवार को साढ़े चार बजे शपथ ग्रहण करेंगे. बिहार में चार पार्टियों के गठबंधन वाली एनडीए ने रविवार को उन्हें अपना नेता चुना.उपमु्ख्यमंत्री के पद को लेकर अब भी संशय बरकरार है और संभव है कि बिहार में दो उपमुख्यमंत्रियों को शपथ दिलवाई जाएगी.क्योंकि नीतीश कुमार की

सहयोगी भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को अपने दो विधायकों को पार्टी का नेता और उपनेता चुना।कटिहार के विधायक तारकिशोर प्रसाद को पार्टी विधायक दल का नेता और बेतिया की विधायक रेणु देवी को उपनेता चुना गया है.2017 से नीतीश कुमार के उपमुख्यमंत्री रहे वरिष्ठ बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी को केंद्र सरकार में नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है.10 नवंबर को आये बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को सबसे अधिक सीटें मिली हैं. एनडीए 125 सीटों के साथ बहुमत में आई है.हालांकि सबसे बड़ी पार्टी के रूप में राष्ट्रीय जनता दल उभर के सामने आयी है. पार्टी ने राज्य में 75 सीटों पर जीत दर्ज की है.

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم