Top News

कैटल शैड निर्माण की धांधली सामने आई

नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज21ऑल इंडिया प्रेस एसोशियेशन (AIPA)*

बिधूना :ग्राम पुर्वा दला में बुधवार को सर्वे के दौरान गलत आइडी पर कैटल शैड निर्माण किए जाने की धांधली सामने आई थी। जिस पर शनिवार को परियोजना निदेशक ने जिला समन्वयक के साथ गांव पहुंचकर जांच की तो उन्हें वंचित चंद्रशेखर के यहां निर्माण होते मिला।
परियोजना निदेशक हरेंद्र प्रताप सिंह सेंगर ने सोशल आडिट टीम के भौतिक सत्यापन पर संतोष जताया। टीम की वजह से प्रशासन को जमीनी हकीकत की जानकारी हो सकी व सही व्यक्ति को उसका हक मिल सका। बुधवार को जिला समन्वयक विद्या सिंह सेंगर व ब्लाक कोआर्डीनेटर पवन कुमार ने सोशल आडिट टीम के द्वारा मनरेगा के तहत पशु आश्रय स्थल, चरागाह की भूमि पर सीमा सुरक्षा बाड़ बनाए जाने, कार्य स्थल पर बोर्ड आदि का भौतिक सत्यापन किया था। ग्रामीणों ने आहरित की गई धनराशि के सापेक्ष कार्य न कराए जाने व पात्रों को योजनाओं का लाभ न मिलने की शिकायत की।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने