Top News

*कस्बा कंचौसी में निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज के काम में फिर किसान बाधा बनकर खड़े हो गए*

नवनीत पोरवाल ऑल इंडिया प्रेस एसोशियेशन (AIPA)

कंचौसी(औरैया):भूमि अधिग्रहण में मनमानी व भूमि का सही मूल्यांकन न किये जाने का आरोप लगाकर किसानों ने काम रोक दिया था ।दो माह से रुके पड़े काम को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी कानपुर देहात डॉ दिनेश चन्द्र ने कस्बा कंचौसी पहुंचकर किसानों को शासनादेश के अनुसार भूमि का मुआफजा दिए जाने की बात कही।बताते चले कि कस्बा कंचौसी में 39.9  करोड़ रुपयों की स्वीकृत धनराशि से बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य पिछले वर्ष जून में शुरू हुआ था।कस्बा कंचौसी में रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण में किसानो ने भूमि का सही मूल्य न मिलने व भूमि अधिग्रहण में मनमानी का आरोप लगाते हुए किसानों ने निर्माणाधीन ओवर ब्रिज का काम 2 माह पहले रुकवा दिया था ।किसानों सुरेश,
अखिलेश, ओमप्रकाश, सुरेन्द्र प्रताप, गजेन्द्र आदि ने आरोप लगाया कि भूमि अधिग्रहण के समय भूमि का प्रतिकर सर्किल रेट का दो गुना भुगतान किया जाएगा ।भूमि का मुवाजा  अभी तक नही मिला और सेतु निगम द्वारा ओवर ब्रिज का निर्माण शुरू करा दिया गया ।बुधवार को कस्बा कंचौसी पहुंचे जिलाधिकारी कानपुर देहात डॉ दिनेश चन्द्र ने ओवर ब्रिज निर्माण कार्य मे अधिग्रहण की गई भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया ।जिसके बाद
किसानों से बातचीत की ।जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र ने कहा कि सेतु निगम ने प्रार्थना पत्र न देकर भूमि का मूल्यांकन तहसील स्तर पर कराया गया जबकि शासनादेश के अनुसार अपर जिलाधिकारी वित्त एडीएम भूमि अध्यापिति कानपुर नगर व टीम ने अन्य सदस्यों द्वारा भूमि का मूल्यांकन तय किया जाना चाहिए ।इसी वजह से भूमि के मूल्यांकन में भ्रम की स्थित पैदा हुई है उन्होंने कहा कि शासनादेश के अनुसार भूमि का मूल्यांकन किया जाएगा ।साथ ही वर्तमान तथ्य के हिसाब से मुवाजा  दिया जाएगा ।अकबरपुर लोक सभा से सांसद देवेन्द्र सिंह उर्फ भोले सिंह ने कहा किसानों के साथ अन्याय नही होने देंगे ।किसानों की मांगों के लेकर अगर जिले से बात नही बनती है तो इसके लिए लखनऊ जाकर अधिकारियों से बात करेंगे। स्थलीय निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त कानपुर देहात साहब लाल, उपजिलाधिकारी डेरापुर ऋषिकान्त राजवंशी ,तहसीलदार डेरापुर लाल सिंह ,परियोजना प्रबंधक राकेश गुप्ता ,प्रोजेक्ट मैनेजर अरुण गुप्ता ,राजेन्द्र सिंह उर्फ राजू सिंह कानूनगो सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم