Top News

वाटर प्लांट का निरीक्षण खाद्य सुरक्षा एवं ओषधि प्रशाशन विभाग व नायाब तहसीलदार अछल्दा की संयुक्त टीम द्वारा किया गया

अवैध रूप से पानी पाउच पैक करने वाले वाटर प्लाट को किया गया सीज

नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज21

औरैया:आज जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में संचालित अवैध पानी पाउच निर्माण करने वाले आरो  वाटर प्लांट का निरीक्षण खाद्य सुरक्षा एवं ओषधि प्रशाशन विभाग व नायाब तहसीलदार अछल्दा की संयुक्त टीम द्वारा किया गया।
हरि गंज बाजार अछल्दा में स्तिथ नीरज पोरवाल के प्रतिष्ठान में पानी पाउच निर्माण में प्रयुक्त तीन मशीनें संचालित अवस्था मे पायी गई। यही मोहन कश्यप के पानी पाउच निर्माण में प्रयुक्त दो मशीनें संचालित अवस्था मे पाई गई। निरीक्षण के दौरान उक्त दोनों खाद्य कारोबार कर्ताओ से बी आई एस प्रमाण पत्र fssai द्वारा निर्गत लाइसेंस व केंद्रीय भूजल बोर्ड द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र
दिखाने के लिए कहा तो वो कुछ भी नही दिखा सके। साथ ही उक्त दोनों प्रतिष्ठानों में पानी पाउच निर्माण के लिए आवश्यक भौतिक रसायनिक व जैविक जाँच के लिए स्थापित प्रयोग शाला नही पाया गया। अतः उक्त कमियों को देखते हुए जनहित में अग्रिम आदेश तक तीन मशीनों को सीज किया गया। उपरोक्त कमियों को दूर करके ही कारोबार करना सुनिश्चित करे। कारवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश चन्द्र, माता शंकर, सुनील कुमार सिंह नायाब तहसीलदार अभिनव वर्मा उपस्तिथ रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم